निर्माणाधीन रेल सह रोड ओवर ब्रिज का मंत्री ने किया निरीक्षण 

गाजीपुर। प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री स्टांप एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रविंद्र जायसवाल ने मंगलवार को गंगा नदी पर निर्माणाधीन रेल सह रोड ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विकास तीर्थ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत अवलोकन किया।

       प्रभारी मंत्री जी ने सर्व प्रथम गाज़ीपुर घाट रेलवे स्टेशन स्थित आडिटोरियम हाल में रेलवे  अधिकारियों संग बैठक ली। बैठक में रेलवे के आर.बी.एन.एल. द्वारा बनाने जा रहे बहुप्रतिक्षित रोड कम रेल ब्रिज के अधिकारियों द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से कराये जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दी गयी। आर.बी.एन.एल. के अधिकारियों ने बताया  कि ताड़ी घाट से गाज़ीपुर घाट स्टेशन तक का कार्य माह नवम्बर, 2023 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। बैठक के उपरान्त प्रभारी मंत्री ने गंगा पुल पार मिल रहे तीनो ट्रान्सपोर्ट स्थल का निरीक्षण किया तथा इंजन चालित ट्राली से रेल कम रोड ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी आर्यका अखौरी तथा आर.बी.एन.एल. के अधिकारी व भाजपा के नेतागण शामिल रहे।

      पुल के निरीक्षण के उपरान्त मंत्रीजी ने प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता के दौरान बताया कि हम लोग विकास को तीर्थ मानते हैं। केवल मन्दिर व मस्जिद तीर्थ नहीं है बल्कि विकास हमारा एक तीर्थ स्थान है। जब विकास होता है तो आम जनता का भला होता है एवं देश व समाज का कल्याण होता है। हम लोगो के द्वारा विकास के कार्यो का लगातार भ्रमण कर निरीक्षण किया जा रहा हैै कि विकास का कार्य प्रगति में है या नही, कार्य कही रूका तो नही, यह हमारा व सभी का दायित्व है कि विकास के कार्यो को एक तीर्थ का कार्य समझ कर किया जाय। कार्य की गति क्या है , इसमे कोई दिक्कत तो नही हो रहा है हमारा उद्देश्य है कि कोई भी विकास/निर्माण कार्य हो वह  जल्द से जल्द बने तभी जाकर देश को समर्पित होगा जिससे आमजन को लाभ होगा। प्रभारी मंत्री ने बताया कि 1962 में जनपद गाजीपुर के सांसद विश्वनाथ गहमरी ने लोक सभा में ये सवाल उठाये थे। इस क्रम मे पटेल आयोग बनाया गया जिसमें 10 बिन्दुओं पर चर्चा की गयी थी। लगभग 55-56 वर्ष बीतने के बाद 2016 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संज्ञान लिया तब जनपद गाजीपुर को 1400 सौ करोड़ रूपये की धनराशि प्रदान की जिससे जनपद गाजीपुर में रेल कम ओवरब्रीज का नया निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया। प्रथम फेज तैयार हो गया है। दूसरा फेज नवम्बर, 2023 तक तैयार हो जायेगा । जल्द ही प्रधानमंत्री जी इस ब्रीज का लोकापर्ण करेगे। इसके बन जाने से हमारी जो दूरिया है वो कम हो जायेगी आम जनता को राहत होगी। उन्होने बताया कि नीचे ट्रेन उपर रोड होने से आम जनमानस का समय बचेगा। 

बैठक तथा निरीक्षण के दौरान रेलवे के अधिकारी, जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक जमानियॉ सुनिता ंिसह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी सदर, भाजपा पार्टी पदाधिकारी रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, सुनिल सिंह, पप्पू सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त विश्वकर्मा एवं अन्य रेलवे के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

Visits: 56

Leave a Reply