ग्राम पंचायत का खड़ंजा उखाड़ने पर प्राथमिकी

गाज़ीपुर। मनबढ़ दबंगों को ग्राम पंचायत द्वारा लगाया गया खड़ंजा उखाड़ना भारी पड़ गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए लेखपाल ने दबंगों के विरूद्ध सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया है।

    यह घटना शादियाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा दयालपुर ग्राम पंचायत की है। गांव के सरकस मनबढ़ो ने शुक्रवार की सुबह गांव के ए. एच. एम. स्कूल के समीप लगाये गये खड़ंजे को उखाड़ फेंका। ग्रामीणों के मना करने पर वे लोगों से मारपीट करने पर उतारू हो गए।

    बताया गया कि वह खड़ंजा काफी समय पूर्व नायब तहसीलदार और क्षेत्रीय पुलिस की उपस्थिती  में लगाया गया था। लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस पहुंचने के बाद भी दबंग महिलाएं नहीं रुकीं तो शादियाबाद थाने से महिला पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने लाया गया, जबकि मनबढ़ लोग मौके से फरार हो गये।

        थानाध्यक्ष शादियाबाद महेश पाल सिंह ने बताया कि लेखपाल ने सरकारी संपत्ति को नुकसान करने व सरकारी कार्य में बाधा पहचाने के मामले में आठ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

         ग्राम प्रधान रियाज़ अहमद के अनुसार, दो वर्ष पूर्व उन्होंने मिट्टी डलवाया था और फिर एक वर्ष  बाद प्रशासन की उपस्थिति में  खडंजा बिछाया गया था। कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर चकरोड की पैदाइश लेखपालों की टीम द्वारा बृहस्पतिवार को की गई जिसमें चकरोड की भूमि अभी भी दबंगो के कब्जे में पायी गयी।

Views: 142

Leave a Reply