नारी सम्मेलन में महिला स्वावलंबन पर दी गई जानकारी

गाजीपुर। नारी सशक्तिकरण, नारी जागरूकता एवं महिला स्वावलंबन हेतु सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु सदर ब्लाक के सकरताली ग्राम पंचायत में “नारी सम्मेलन” सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सकरताली स्वयं सहायता समूह की बीसी सखी अंजनी शर्मा ने किया।

     सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए  बडौदा यूपी ग्रामीण बैंक सोहिलापुर के प्रबंधक ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने की जो योजना  बनाई है, उसमें  स्वयं सहायता समुहों की विशेष भूमिका है। कम ब्याज दरों पर  ऋणों का वितरण महिलाओं के आर्थिक उत्थान तथा रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण है। आजीविका मिशन के ब्लाक प्रबंधन अधिकारी आनन्द ने कहा कि गाँवों में अधिक से अधिक महिला समुहों का गठन तथा उनके माध्यम से गरीब, लाचार, बेबस महिलाओं के रोजगार कि व्यवस्था हमारी योजना का मुल उद्देश्य है।

        भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल राय ने सरकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दिया। इस अवसर पर मुरली कुशवाहा, अजीत प्रजापति, गीता देवी,अनिता विश्वकर्मा,तारा देवी, सावित्री देवी,संगीता,चंदा,मनोरमा, आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का संचालन शशिकान्त शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन शशिकान्त शर्मा ने किया।

Views: 27

Leave a Reply