चोरी की बाइक और अवैध असलहे संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों की टोह में लगी भांवरकोल थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोरों का पर्दाफाश करते हुए चोरी की फिराक में लगे अभियुक्त दयाशंकर यादव पुत्र शिववचन यादव निवासी सोहांव थाना नरही जनपद बलिया को धर दबोचा। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के तेतरिया मोड़ से गुरुवार को मिली।


        गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गयी मोटरसाईकिल फर्जी नंबर प्लेट हीरो सुपर स्प्लेण्डर व एक तमंचा .315 बोर व मय जिंदा कारतूस बरामद किया। चोरी की मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना पर पहले से ही मुकदमा दर्ज था। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

        अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास सिंह तथा आरक्षी अजय कुमार प्रजापति शामिल रहे।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply