चोरी की बाइक संग वाहन चोर गिरफ्तार

गाजीपुर‌। खानपुर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक बाइक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


      खानपुर पुलिस को यह सफलता चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश वाँछित/वारण्टी के दौरान क्षेत्र के वहदान भुजाड़ी पुल पर मिली। पुलिस टीम वहां संदिग्ध वाहन की चेकिंग व आने जाने वाले व्यक्तियों की सघन तलाशी कर रही थी। उसी दौरान समय करीब 21.25 बजे अभियुक्त अमन राव उर्फ दाऊ पुत्र सीताराम निवासी ग्राम बनियापुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को चोरी की मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट की) स्पेलण्डर प्लस के साथ धर दबोचा।

     उक्त बरामद वाहन के सम्बन्ध में थाना चकिया जनपद चन्दौली में मुकदमा पंजीकृत है। बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खानपुर जनपद गाजीपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के हवाले किया गया।

      गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक फूलचन्द पाण्डेय तथा आरक्षी विनय कुमार,राहुल कुमार तथा धर्मेन्द्र पटेल शामिल रहे।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply