कवि सम्मेलन के साथ मनाया गया होली मिलन सम्मान समारोह

मुंबई। साहित्यिक,सामाजिक,सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था काव्यसृजन, होली मिलन समारोह आयोजित कर साहित्य की धरा पर अपनी आहूति देने वाले महान विभूतियों को सम्मानित कर गौरवान्वित करती रही है।    

           संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शिव प्रकाश जमदग्निपुरी व मीडिया प्रभारी कवि पत्रकार विनय शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 होली मिलन एवं सम्मान समारोह रविवार 12 मार्च 2023,विरुंगला केंद्र हाल,इंदिरा गांधी हास्पीटल,मीरारोड,ठाणे‌(मुंबई) में सम्पन्न हुआ। डॉ कुसुम तिवारी “झल्ली” की अध्यक्षता, प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी के दमदार ओजपूर्ण संचालन के बीच मुख्य अतिथि संजय द्विवेदी विशिष्ट अतिथि डॉ नीलिमा पाण्डेय “नलिनी”,डॉ विजयनाथ मिश्र, छगनलाल मुथाजी की गरिमामय उपस्थिति रही।

      होली गीतों से सुसज्जित आयोजन की शुरुआत सरस्वती पूजन वंदन के बाद सम्मान समगरोह से शुरू हुआ। काव्य -सृजन के सर्वोच्च सम्मान “काव्यसृजन रत्नाकर” भारतीय जन भाषा प्रचार समिति ठाणे के अध्यक्ष,उत्कृष्ट साहित्यकार रामप्यारे रघुवंशी को प्रदान किया गया। इस वर्ष 8 वें होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह में रामप्यारे रघुवंशी जी के साथ साहित्य,समाज और सांस्कृतिक विभाग से उपस्थित विभूतियों को भी सम्मानित किया, जिसमें डॉ आर के द्विवेदी को “साहित्य गौरव”, तरुण तनहा को “युवा साहित्य रत्न”, अवधेश विश्वकर्मा ‘नमन’ को “साहित्य कलाधर”,सौ.रीता कुशवाहा को “महिला साहित्य रत्न”, सुरेंद्र दूबे” जौनपुरी” को “साहित्यसेवी सम्मान”, राहुल सिंह’ओज’ को “भारत भारती” सम्मान, दूरदर्शन-टी.वी.9 के पत्रकार आनंद पाण्डेय को “पत्रकारिता रत्न” एवं विक्रम सिंह शिवसेना नेता को “राजनीति सेवा रत्न”से सम्मानित कर अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।

          सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन में उपस्थित साहित्यकारों में संस्था के मार्गदर्शक मोतीलाल बजाज, संजय द्विवेदी,छगनलाल मुथा, कुसुम तिवारी झल्ली, नीलिमा दुबे पांडे, विजय नाथ मिश्र, लाल बहादुर यादव कमल, विनय शर्मा दीप, कविता पटेल, रीता कुशवाहा, अर्चना उर्वशी, जिलाजीत यादव, रामस्वरूप साहू स्वरूप, श्रीधर मिश्र आत्मिक, सत्यदेव विजय, कुलदीप शर्मा, माता प्रसाद शर्मा, डॉ प्रमोद पल्लवित,मृदुला मिश्रा,सत्यवती मौर्य, सत्येंद्र कुमार, अवधेश विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार यादव, राहुल सिंह ओज,लक्ष्मीकांत कमलनयन, सुरेंद्र दुबे,बी.के.दवे, हरि प्रसाद राय आनंद पांडे केवल, अरुण तन्हा, सौरभ दत्ता,शिव प्रकाश जमदग्नि पुरी, अशोक राय, डॉक्टर वर्षा सिंह, खुशी झा, मृदुल तिवारी महक, वाचस्पति तिवारी आदि ने काव्य पाठ के साथ-साथ होली की शुभकामनाएं दी। अंत में लालबहादुर यादव (संस्था सचिव) ने आभार व्यक्त किया और साथ में राष्ट्रगान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Views: 151

Leave a Reply