प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने रविन्द्र राय

 

उत्तर प्रदेश के प्रभारी का भी मिला दायित्व

गाजीपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की जनपदीय इकाई की सम्पन्न बैठक में मऊ जनपद के रविन्द्र राय को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई दी है। 

      जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल ने बताया कि लखनऊ में सम्पन्न बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएल दीक्षित ने संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए मऊ जनपद के रविन्द्र राय को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश के प्रभारी का भी दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा है कि शासन की पंचायतों के प्रति प्रतिकूल मंशा को देखते हुए देश में अन्य राज्यों में भी संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है।

         जिला मुख्यालय पर आयोजित संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल के अतिरिक्त प्रदेश महासचिव श्रीधर राय, श्यामनारायण सिंह, अमित कन्नौजिया, उमेश यादव, दिनेश मिश्रा, राम सरीख राजभर, ब्लाक अध्यक्षगण रजनीकान्त मौर्य, संजय चौहान, साहब सिंह, पारसनाथ यादव, नौशाद, प्रदुम्मन यादव आदि प्रमुख रहे।

Views: 78

Leave a Reply