अवैध असलहे कारतूस सहित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस के साथ वांछित अभियुक्त अनिल यादव पुत्र रणजीत यादव निवासी ग्राम सरैया को सादात थाना पुलिस ने क्षेत्र के मौधिया रेलवे क्रासिग के पास, कस्बा सादात से गिरफ्तार किया।


        वांछित अभियुक्त अनिल यादव पुत्र रणजीत यादव को घर से भागते समय गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी तलाशी में उसके कब्जे से एक नाजायज तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया है।

      गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक डॉ0 सत्येन्द्र कुमार यादव तथा आरक्षी शिवम यादव द्वितीय  थाना सादात, गाजीपुर शामिल रहे।

 

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply