पंचांग व राशिफल – 01 मार्च 2023

पंचांग व राशिफल – 01 मार्च 2023

पंचांग

विक्रमी संवत्  2079  

शक सम्वत 1944  

मास फाल्गुन  

पक्ष शुक्ल पक्ष

तिथि  दशमी 30:40 तक

नक्षत्र  म्रृगशीर्षा 09:50 तक

करण तैतिल 17:29 तक, गारा 30:40 तक

वार   बुधवार  

योग  प्रीति 17:02 तक

सूर्योदय 06:19  

सूर्यास्त 17:57

चंद्रमा   मिथुन  

राहुकाल 12:33 − 13:59

 शुभ मुहूर्त कोई नहीं

राशिफल 

मेष 

आज का दिन लाभदायक और फलदायी रहने वाला है। किसी पुराने मित्र या परिचित से भेंट का योग बन रहा है। अपने व्यापार में किसी भी रिश्तेदार को शामिल करना हितकारी नहीं होगा। इससे बचें।अपने साथी से पैसों के मामले में असहमति हो सकती है। आज आपको थकान का अनुभव होगा।

वृषभ 

आपका जीवन सुचारु रुप से आगे बढ़ रहा है लेकिन आज आपको चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले सोचना चाहिए।

 आपका कार्य क्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन दोनों ही संतुलित रहेगा।

मिथुन 

आज आपको अपनों से सहायता मिलेगी । कोशिश करें कि अपने काम में लगातार लगे रहें। आपको मेहनत से जल्द ही धन का सहयोग मिलेगा। आप अध्यात्म की तरफ अपना लगाव महसूस कर सकते हैं। स्वाथ्य को लेकर चिंता न करें।

कर्क 

आज का दिन नए लोगों से संबंध बनाने में सहायता होगा। आप एक नए सिरे से शुरुआत करेंगे। वाहन उद्योग से जुड़े लोगों को आज लाभ होगा। आपको आज जोड़ों का दर्द हो सकता है अपने आसपास के वातावरण पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह 

आज के दिन की शुरुआत थोड़ी मुश्किल हो सकती है। स्टॉक एक्सचेंज और भवन निर्माण उद्योग से जुड़ने के लिए यह अच्छा दिन है। आज आपके महत्वपूर्ण काम स्थगित हो सकते हैं। अपने साथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा।

कन्या 

आज आपके सहकर्मी आपको कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक बनेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यवसाय में कुछ समस्या आ सकती है ।आज हृदय रोग वाले व्यक्तियों को सावधानी बरतनी चाहिए । दिन के अंत में आप अच्छा महसूस करेंगे।

तुला 

आज का दिन अच्छा है।आप अपने आप को अच्छे से प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। लंबे समय से चले आ रहे खर्चे भी नियंत्रित होंगे।बच्चो की बीमारी परेशान कर सकती है । आज आपको अपनी आंखो का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

वृश्चिक 

राहु के प्रभाव से आज आप चिंतित और निराश दिखाई दे सकते हैं, लेकिन दिन के अंत तक आप पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। आज कोई भी फैसला लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें। अपने सहकर्मी के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा। 

धनु 

आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। अगर आप अपना व्यवसाय बदलने की सोच रहे हैं तो यह दिन भाग्यशाली है। आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखने की जरूरत है। लाभकारी व्यक्तियों के साथ संबंध बनाने से आपको अपनी समस्याओं का समाधान मिलेगा।

मकर

वर्तमान की सारी समस्या जल्द खत्म होने वाली है। आज आप कोई फायदे का सौदा करेंगे। अपने आप को शांत रखें क्योंकि आप जो करेंगे उससे दूसरे लोग प्रभावित होंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ 

आज आप अपनी ऊर्जा का उपयोग एक नए कौशल को उजागर करने के लिए करेंगे जो आपकी पहचान बढ़ा सकता है। व्यवसाय में आपकी योग्यता अधिक मूल्यवान होगी। अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे । आज आप  अपनी अनूठी प्रतिभाओं को साझा करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे।

मीन 

आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा।आपकी मन की परेशानी दूर होगी साथ ही आज कोई नया काम करेंगे। अपनी पसंद या रूचि के अनुसार ही कोई काम करें । जीवनसाथी के साथ विचारो को लेकर अनबन हो सकती है, लेकिन दिन के अंत में सब ठीक हो जाएगा ।

Views: 212

Leave a Reply