ज़ी 20 की अध्यक्षता से विश्व स्तर पर निखरेगी भारत की छवि

गाजीपुर पीजी कॉलेज मलिकपुरा का स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय में ज़ी 20 पर व्याख्यानमाला के अंतर्गत व्यापक चर्चा करते हुए उसके विविध आयामों पर विस्तृत चर्चा की गई। समारोह के मुख्य अतिथि जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय छपरा बिहार के पूर्व कुलपति प्रोफ़ेसर हरिकेश सिंह ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि जी 20 बीस देशों का समूह है जो अर्थव्यवस्था सहित विभिन्न सामाजिक,राजनीतिक, आर्थिक मुद्दों पर नीति निर्धारित कर कार्य करने की व्यवस्था तैयार करता है। उन्होंने कहा कि उसके वैश्विक स्वरूप से आर्थिक, सामाजिक, पर्यावरण तथा विश्व शांति हेत कार्य करने में सहुलियत होगी। जी 20 के भारत की अध्यक्षता पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुंबकम के आधार पर विश्व शांति, पर्यावरण सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, आर्थिक सहयोग व जन स्वास्थ्य सहित विभिन्न मुद्दों पर सभी के सहयोग से सार्थक कार्य करने में सक्षम होगा और इसके अच्छे परिणाम विश्व स्तर पर स्थापित होंगे। उन्होंने पीजी कॉलेज मलिकपुरा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संस्थापक स्वर्गीय भगवान सिंह की स्मृतियों को नमन करते हुए लोगों से उनके पद चिन्हों पर चलकर कार्य करने का आह्वान किया।


      इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ स्वर्गीय भगवान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण से हुआ।

         जी 20 पर आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्व समुदाय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए भारत की अध्यक्षता पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा कि वैश्विक रूप से भारत अपनी छवि को निखारने में सफल रहेगा और भुखमरी, पर्यावरण सुरक्षा, विश्व शांति, जलवायु परिवर्तन पर भारत व्यापक चर्चा करते हुए विश्व समुदाय को एक साथ जोड़ कर आगे बढ़ने में कामयाब होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिवाकर सिंह ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी अतिथियों को उनके सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। विशिष्ट अतिथियों में डॉ एके राय, राकेश कुमार सिंह अंशु, जय विक्रम सिंह, शिव कुमार सिंह मुख्य रहे। वक्ताओं में वासुदेव मणि त्रिपाठी, दीपक यादव, डॉ अजय चौहान, अभिषेक सिंह आदि रहे।  इस अवसर पर  डॉ दिनेश सिंह, डॉ चंद्रभान सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रिंस कसौधान, सर्वेश पांडेय, अनूप सिंह, शिवप्रताप यादव, दीपक सिंह सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक व छात्र छात्राएं उपस्थित रही। धन्यवाद ज्ञापन शिव कुमार सिंह ने किया।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply