बच्चों ने रैली निकाल कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

गाज़ीपुर। आनंद मार्ग स्कूल  नियाजी मोहल्ला  द्वारा पर्यावरण रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।, पेड़ पौधे,जंतु जानवरों के विभिन्न रूप में सजे बच्चों ने लोगों को बरबस अपनी तरफ आकर्षित कर उनका मन मोहा। मनमोहक परिधानों में सजे आनंद मार्ग स्कूल के नन्हे मुन्हे विद्यार्थी बच्चों द्वारा सफल शांति पूर्वक विभिन्न नारों डोन्ट कील डोन्ट कट  एनिमल एंड प्लांट्स,सेव ट्री , सेव लाइफ,जल संरक्षण ,आदि पर नारे लगाते  झुन्नू लाल चौराहा  होते हुए नियाजी मोहल्ला  स्थित विद्यालय  लौटे। उन्होंने लोगों से पेड़ पौधों और जानवरों को काटने, मारने से बचने और उनकी रक्षा करने का आग्रह करते हुए पर्यावरण संरक्षण की सलाह दी।

      प्रिवेंट क्रुएल्टी अगेनस्ट एनिमल्स एण्ड प्लांट्स कार्यक्रम की व्यवस्था करने में विद्यालय शिक्षिका श्रीमती शशिकला जारी प्रवीन, रूबी वर्मा,  प्रिंसिपल आनंद जयस्मिता आचार्या ,  (प्रयागराज आर एस एल )  की विशेष भूमिका रही। बच्चों के संबोधन में दीदी ने कहा कि सभी पेड़,पोधों,जीव और जन्तुओ ,लता गुल्म पहाड़, नदी को प्रेम करना है। यही नव्य मानवतावाद है। ये सभी वातावरण को स्वच्छ्ता प्रदान करते हैं । अतः किसी भी जीव जंतुओ ,पेड़ पौधों को काटना,मारना नहीं चाहिए।  उन सबके जीवन पर ही हमारा जीवन आधारित है। 

Views: 77

Leave a Reply