साहित्यकारों ने बसंतोत्सव की मचायी धूम

मुम्बई। साहित्यिक सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन की मासिक काव्य गोष्ठी इस बार जमीनी न होकर हवाई हो गयी। गूगल मीट पर आयोजित आनलाइन कवि गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को आनन्दित कर आयोजन को सफल बनाया। कवियों ने अपनी विशेष रचनाओं से  बसंतोत्सव की धूम मचा दी और अपनी रचनाओं पर वाहवाही लूटी।

    डॉ कृपाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में बहुत ही सुव्यस्थित संचालन सौरभ दत्ता जयंत ने किया। अपने अध्यक्षीय उद्वोधन में डॉ कृपाशंकर ने विशेष तौर संचालन का जिक्र किया और कवियों की रचनाओ पर अपने सुदृढ़ विचार रखे।

      कवियों में कृपाशंकर मिश्र,मोतीलाल बजाज, शारदा प्रसाद दुबे,अलका जैन,संगीता शुक्ला,मनिंद्र सरकार,इंदु मिश्रा, लोकनाथ तिवारी अनगढ़, पं.शिवप्रकाश जमदग्निपुरी, सौरभ दत्ता, अशोक मिश्र आत्मिकश्रीधर मिश्र, अंजनी कुमार द्विवेदी,डॉ.कुमार कलहंस आदि कवि कवयित्रियों ने वसंती बहार की बयार बहा आयोजन को ऊँचाई प्रदान की।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पं.जमदग्निपुरी जी ने सभी कवि कवयित्री  और श्रोता राजेन्द्र शुक्ल,नगीना पाण्डेय,अशोक मिश्र आदि का हृदय तल से आभार व्यक्त किया।

Visits: 63

Leave a Reply