चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स सहित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल के पार्ट भी बरामद कर लिया।


        अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस द्वारा मंगलवार को समय 10.30 बजे क्षेत्र के सिखड़ी पुल से अभियुक्त घुरहू बिन्द पुत्र प्रभू बिन्द निवासी ग्राम लखन्चनपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को, चोरी गयी मोटरसाईकिल के पार्टस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

        अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर, उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव, आरक्षीगण रवि राय, विरेन्द्र कुमार यादव तथा अमित वर्मा शामिल रहे।

Views: 10


Leave a Reply