दुराचारी चढ़ा पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपराध व अपराधियों के विरुद्ध  चलाये जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दुराचार के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। 

         उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त रघुवर यादव पुत्र स्व. बाबूलाल यादव निवासी ग्राम सूर्यभानपुर थाना नगसर हाल्ट जनपद गाजीपुर द्वारा बालक के साथ अप्राकृतिक दुराचार किया गया था। उसका मुकदमा थाने पर दर्ज था। बजरिये मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त को नौली बार्डर जलालपुर पुलिया के पास से रात समय करीब तीन बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दुराचारी व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त का नियमानुसार चालान कर न्यायालय के सुपुर्द किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार चौधरी तथा आरक्षी अमन कुमार सिंह व ऋषिकेश गुप्ता शामिल रहे।

Visits: 91

Leave a Reply