मिशन शक्ति अभियान के तहत चला महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान 

गाजीपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान के तहत समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों, स्कूलों/कॉलेजों व प्रमुख मार्गों आदि पर की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं/बलिकाओं को जागरूक करते हुए बेवजह घुमने वाले सोहदों/मनचलों को कड़ी चेतावनी दी दी जा रही है। वहीं नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग करते हुए बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया।

Visits: 58

Leave a Reply