विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

गाजीपुर। गणतंत्र दिवस समारोह व विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजनोत्सव गुरुवार को ससमारोह धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, सहकारी प्रतिष्ठानों पर संस्था प्रमुख द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर लोगों को गणतंत्र के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जय बजरंग बली सुफेर यादव इण्टर कालेज नायक डीह के प्रांगण में देश के 74वें गणतंत्र दिवस एवं अनंत काल से चली आ रही ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के पूजनोत्सव पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण और विविध कलाकृतियों के साथ विज्ञान की विविध‌ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं०मदन मोहन मालवीय इण्टर कालेज सिखड़ी के निवर्तमान प्रधानाचार्य पारस नाथ राय ने बतौर मुख्य अतिथि, दीप प्रज्वलित कर किया।अपने उद्बोधन में  मुख्य अतिथि ने कहा कि देश धर्म सबसे महत्वपूर्ण होता है। देश धर्म के कर्तव्य पथ से विचलित होना कायरता को प्रकट करता है। मातृभूमि की रक्षा में  सर्वस्व न्यौछावर करना ही देशभक्ति है। मां सरस्वती के ज्ञान शक्ति पर बोलते हुए कहा कि मां सरस्वती नारी शक्ति का महत्वपूर्ण उदाहरण है। देवताओं ने यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमंते तत्र देवता उक्ति को सार्थक और सशक्त बनाते हुए ज्ञान शक्ति,धनशक्ति, पराक्रम, वैभव, आदि महत्वपूर्ण शक्तियां नारियों के हाथ में सौंपा था। विद्यालय के प्रबंधक राम अवध यादव ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह के रूप में बजरंग बली की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया। इसके उपरांत निरीक्षक मंडल ने बच्चों द्वारा  लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दर्शकों की भारी भीड़ बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखकर बच्चों की तारीफ करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी में शामिल जीवन रक्षक अस्पताल, भूकंप रोधी मकान, ट्रांसफार्मर, अमीबा, अभयारण्य स्थल, पर्यावरण संरक्षण, भ्रूणहत्या एक सामाजिक अपराध, एच०आई०वी०जैसे जानलेवा बिमारी और कोरोनाआदि पर प्रदर्शनी केंद्रित रही।जिसकी काफी प्रशंसा की गई। निरीक्षक मंडल में मुख्य अतिथि पारस नाथ राय, विशिष्ट अतिथि लालजी यादव प्रधानाचार्य झोटारी, परशुराम मौर्य आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में आलोक यादव, अरविंद यादव, अतुल यादव, रामलाल यादव ,मनोज चौहान,राज कुमार चौहान,भरत पासवान,प्रदीप चौहान, सदानंद आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

      कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. रामदरश यादव और संचालन पत्रकार गौरीशंकर पाण्डेय सरस ने किया।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार यादव ने सबके प्रति आभार प्रकट कर  कार्यक्रम का समापन किया। इसी कड़ी में आइडियल पब्लिक स्कूल नायकडीह  ने रिकार्ड किए गीतों पर शानदार अभिनय की प्रस्तुति देकर लोगों का मन जीत लिया इस मौके पर क्षेत्रीय सम्मानित लोग उपस्थित थे। संचालन इं०नरेन्द्र चौहान ने किया।

Visits: 38

Leave a Reply