अवैध गांजा संग अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली सदर पुलिस ने अंतर्जनपदीय अवैध गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 2 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।  पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर लार्ड कार्नवालिस गेट से अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर सौरभ सिंह पुत्र गिरीश सिंह निवासी खिदिरपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से कुल 2 किलो 800 ग्राम अवैध गाँजा बरामद बरामद किया। बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। अभियुक्त को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह चौकी प्रभारी, गोराबाजार थाना कोतवाली तथा आरक्षी सुनील निर्मल, अरूण यादव व ओमकार थाना कोतवाली, गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply