अपहरणकर्ता को पुलिस ने दबोचा

गाज़ीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सैदपुर के पर्यवेक्षण में सैदपुर पुलिस बल ने थाने पर दर्ज अपहरण के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता मुखबीर की सूचना पर मिली। मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त अजीत सोनकर पुत्र राजकुमार सोनकर निवासी वार्ड नं. 01 तरवनियां कस्बा सैदपुर गाजीपुर उम्र 18 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर औड़िहार स्टेशन के समीप पेड़ के चबूतरे से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह वहां बैठकर कहीं भागने की फिराक में साधन का इन्तजार कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही कोतवाली सैदपुर द्वारा करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।ज्। अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार (चौकी प्रभारी कस्बा सैदपुर), मुख्य आरक्षी अशोक यादव और महिला आरक्षी अनीता कुमारी शामिल रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply