महिला अपराध का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर थाना पुलिस ने बजरिए मुखबीर की सूचना पर शनिवार को समय 07.20 बजे उतरौली नगसर मोड़ से थाना पर पंजीकृत महिला अपराध के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त इन्द्रजीत नारायण सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम मोहद्दीगंज थाना मुफस्सिल जनपद रोहतास बिहार को हिरासत में ले लिया ।
अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शहीर सिद्दीकी, मुख्य आरक्षी शमीम अख्तर व आरक्षी सौरभ यादव शामिल रहे।
Views: 5
Advertisements








