पुलिसिया रौब पड़ा भारी,आयी फर्जी दरोगा की बारी

गाजीपुर। वर्दी की धौंस के आगे बड़े बड़े सुरमाओं की हेकड़ी निकल जाती है। लोगों पर रौब जमाकर धन उगाही और मनमानी करने के लिए जालसाज फर्जी पुलिस अधिकारी बन कर अपना उल्लू सीधा करने से बाज नहीं आते हैं। ऐसे कई नटवर लाल अब तक वास्तविक पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। इसी तरह जनपद के दुल्लहपुर थाने में शुक्रवार को एक फर्जी पुलिस अधिकारी के पकड़े जाने की चर्चा जोरों पर रही। फिलहाल दुल्लहपुर पुलिस ने इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं दी है। जनचर्चा रही कि वह बाकायदा पुलिस की वर्दी पहन कर अपना उल्लू सीधा करता रहा। पुलिसिया रोब के कारण लोग उससे उलझने से बचते रहे और वह अपने वर्दी की धौंस देकर लोगों को ठगता रहा और क्षेत्रीय जन उसकी बातों में फंसकर में उसे असली दरोगा समझकर उसकी मांग पूरी करते रहे। बताते चलें कि ऐसा ही मामला फरवरी 2018 में सादात थाना क्षेत्र के मिला था। नकली दरोगा को तब सादात क्षेत्र के कटयां गांव से वास्तविक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहां वह किसी महिला से बात करते हुए पहुचा था। ग्रामीणों ने उसे शक के आधार पर घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सादात पुलिस उसे ग्रामीणों से बचाकर अपने साथ थाने लाई और उससे पुलिस विभाग में दरोगा होने और नियुक्ति के सम्बन्ध में जानकारी मांगी तो वह कोई उचित जानकारी नहीं दे सका। इससे पता चला कि वह फर्जी दरोगा बनकर लोगों से ठगी करता है।पकड़ा गया वह फर्जी दरोगा मरदह थाना क्षेत्र के घरिहां गांव का संजय कुमार पुत्र स्व. हरिकिशुन था। दुल्लहपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में आया फर्जी दरोगा वही है या फिर कोई और इस पर से पर्दा उठना अभी शेष है।

Visits: 457

Leave a Reply