दहेज हत्या में महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल थाना पुलिस द्वारा दहेज हत्या के मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि ग्राम धनेठा में अपनी बहु सिम्पी को दहेज हेतु प्रताडित करने एंव फांसी लगाकर जान से मार देने पर मृतका के पिता देवप्रसाद पासवान पुत्र स्व. नरेश पासवान निवासी वीरपुर थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर की तहरीर पर थाना पर दिनांक 02 दिसम्बर 2023 को मुकंदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें वांछित अभियुक्तगण/अभियुक्ता मुनि देवी पत्नी अवधेश पासवान,अवधेश पासवान पुत्र राजवंशी पासवान तथा राहुल पासवान पुत्र अवधेश पासवान निवासीगण ग्राम धनेठा थाना भांवरकोल गाजीपुर को मुखबीर की सूचना पर ग्राम धनेठा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कान्त दूबे तथा आरक्षी अमित चौधरी, हरिश्चन्द्र मौर्या, सुरेन्द्र कुमार और महिला आरक्षी नन्दिनी यादव शामिल रहीं।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply