भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी में जुटे कांग्रेसी नेता

गाजीपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। उसके प्रचार प्रसार हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। कांग्रेसी नेता विभिन्न चौराहों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक करते हुए भारत जोड़ो यात्रा में सम्मलित होने की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ सामाजिक कार्यकर्ता, वकील तथा सम्मानित लोगों को आमंत्रण पत्र देकर उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी संदर्भ में मुहम्मदाबाद में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व प्रत्यासी डॉ जनक कुशवाहा के नेतृत्व ने मुहम्मदाबाद विधानसभा में नवापुरा, रेलवे स्टेशन युसूफपुर, आदिलाबाद चौराहा, मुख्य बाजार, सलेमपुर सहित विभिन्न गांव में टीम के साथ घूम कर के पोस्टर चिपकाने के साथ-साथ विभिन्न लोगों को आमंत्रण पत्र देकर उन्हें यात्रा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सामाजिक एवं वुद्धिजीवियों से बातचीत करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तोड़ने का काम करती है, परंतु कांग्रेस पार्टी जोड़ने का काम करती है। इसका उदाहरण है कि जब भारत जोड़ो यात्रा नफरत को खत्म करने के लिए निकाली जा रही है तो उस यात्रा का भारतीय जनता पार्टी भारत छोड़ो यात्रा का नाम दे रही है। इससे स्पष्ट है कि वह तोड़ने का काम करती है, उनके दिलों में नफरत का जंजाल भरा हुआ लेकिन माननीय राहुल गांधी नफरत को खत्म कर लोगों के दिलों में प्यार का दीपक जलाना चाहते हैं। भारत जोड़ो यात्रा का यह उद्देश्य है कि लोगों के बीच नफ़रत को खत्म कर प्यार की ज्योति चलाई जाये।

उन्होंने कहा कि गाजीपुर से सैकड़ों कार्यकर्ता गाजियाबाद के लिए 1 जनवरी को रवाना होंगे और उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक यात्रा के रूप में जानी जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय दुबे ने कहा कि केवल कांग्रेस कार्यकर्ता ही नहीं यहां के सामाजिक लोग भी उत्साहित हैं और भारत जोड़ो यात्रा का साक्षी बनाना चाहते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष इरफान खान, डॉ तारीख अजीज, मिर्जा रागीब बेग, राज कपूर रावत, अशोक कुमार, दीनदयाल यादव, सत्यनारायण राय, संजीव कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Views: 84

Leave a Reply