थाना दिवस पर डीएम, एसपी ने सुनी फरियाद 

गाजीपुर। शासन के निर्देश पर आज चतुर्थ शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना नोनहरा में उपस्थित फरियादियों की फरियाद सुनी। इसके साथ ही उन्होंने शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये।


इस अवसर पर नोनहरा थाने में छह फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें एक शिकायतो का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा ततकाल किया गया। शेष शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण हेतु सम्बधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओ के विरूद्ध एन्टी भू माफिया एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कार्यवाही करे और गरीबों के पट्टे आदि की भूमि पर बार-बार कब्जा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाये। उन्होंने निर्देश दिया कि लेखपाल एवं हल्का सिपाही आपसी सामन्जस्य स्थापित करते हुए एक-दूसरे का मोबाइल नम्बर अपने पास रखे तथा टीम बनाकर प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करें। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण न किये जाने पर सम्बन्धित लेखपाल एंव सिपाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। वही पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में अपराध रजिस्टर एंव असलहा रजिस्टर का अवलोकन करते हुए अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा अपराधिक तत्व के व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए असलहा लाईसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट लगाने का निर्देश दिया। इस मौके पर नोनहरा थानाध्यक्ष, लेखपाल, तहसीलदार, एंव अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply