अवैध असलहे संग शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। कोतवाली सदर पुलिस ने एअ अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद किया है। अपराध एवं अपराधियों व अवैध शस्त्र के विरुद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस टीम ने करीब 6.10 बजे विशेश्वरगंज पुल थाना कोतवाली गाजीपुर के पास से अभियुक्त भजन बिन्द पुत्र हरीगोविन्द बिन्द निवासी मिश्रवलिया थाना कोतवाली गाजीपुर उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त पर कुल पांच अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।इसके सम्बन्ध मे अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र बहादुर सिंह, मुख्य आरक्षी रामप्रवेश यादव तथा देवानन्द व अभिषेक पाण्डेय थाना कोतवाली गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply