अपर निजी सचिव (राजपत्रित अधिकारी) बने आरक्षी चन्द्र प्रकाश साहनी

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गत पांच वर्षों से आई.जी.आर.एस. शाखा में नियुक्त आरक्षी चन्द्र प्रकाश साहनी ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद के बहु-प्रतिष्ठित पद “अपर निजी सचिव” (राजपत्रित अधिकारी) के पद पर चयनित (रैंक-6) होकर पुलिस विभाग को गौरवान्वित किया है। साहनी ने यह साबित कर दिया है कि कोई भी अपने पुरूषार्थ व ज्ञानार्जन से किसी भी सफलता को प्राप्त कर सकता है। इन्होंने पुलिस विभाग जैसी चुनौतीपूर्ण नौकरी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा से करते हुए अपने अध्ययन को जारी रखा। चन्द्र प्रकाश ने अपनी इस सफलता पर कहा कि “सफलता कभी एकांगी नहीं होती, इसमें कई हकदार हैं, परिवार के साथ पुलिस विभाग काफी अहम रहा है। उन्होंने अपनी सफलता का मुख्य श्रेय अपने माता-पिता के संस्कार और विश्वास को दिया है, जो पेशे से अध्यापक हैं। चंद्र प्रकाश मूल रूप से जनपद गोरखपुर निवासी है। ये दैनिक अखबारों के संपादकीय लेखों का अपनी सफलता में विशेष योगदान मानते हैं। वहीं उन्होने ऑनलाइन शिक्षा को भी काफी सराहा।उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Visits: 406

Leave a Reply