नाजायज तमंचा सहित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। करण्डा थाना पुलिस द्वारा नाजायज तमन्चा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शस्त्र तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानंद राय के कुशल निर्देशन में सोमवार को रात्रिगश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर धरम्मरपुर से एक नाजायज तमन्चा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त सन्नी यादव पुत्र धन्नी यादव निवासी ग्राम कटरिया मलहपुरा थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को समय करीब 23.30 बजे गिरफ्तार किया गया। थाना करण्डा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील शुक्ला, आरक्षी रमाकान्त सरोज व रोहित सरोज शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply