चार वारंटी चढ़े पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को भांवरकोल थाना पुलिस ने चार वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। उक्त गिरफ्तारी माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्लू के क्रम में करते हुए पुलिस टीम ने वारण्टीगण छोटू यादव पुत्र उमाशंकर यादव, मूसन यादव पुत्र दुर्गा यादव, रमेश यादव पुत्र गंगा यादव निवासी गण ग्राम बीरपुर थाना भांवरकोल गाजीपुर तथा छोटे लाल पुत्र टनटन साहू निवासी ग्राम लोचाइन थाना भांवरकोल गाजीपुर को उनके घर से गिरफ्तार की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविप्रकाश,आरक्षी जितेन्द्र शुक्ला, जितेश कुमार व मनोज यादव शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply