पांच मुस्लिम जोड़ों सहित 342 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत आर टी आई मैदान (नवीन स्टेडियम) में शुक्रवार को आयोजित सामूहिक विवाह योजना में पांच मुस्लिम जोड़ो सहित कुल 342 जोड़े साथ जीने मरने की कसम लेकर परिणय सूत्र में बंध गये। पूरे विधि-विधान व मंत्रोचार के साथ संपन्न कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए उन्हें नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी गयी। समारोह का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। सामुहिक विवाह योजना में जनपद के 08 विकास खण्डों, नगर पालिका सदर व जमानियां, नगर पंचातय सैदपुर एवं जिला पंचातय के कुल 342 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इसमें 05 मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह कराया गया। सामुहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना करते हुए शुभकामना दी जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवचन देते हुए कहा कि नव विवाहित जोड़ो ने सात फेरे लेकर एक साथ रहने का जो संकल्प लिया है उसे आजीवन निर्वहन करें। मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के माध्यम से गरीब, मजदूर एवं असहाय परिवारों को इसका लाभ दिया है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत की टीम को सामुहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दाम्पत्य जोड़ो को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से बेटियों को बोझ समझने की जो एक मंशा या सोच रहती है, उन सभी कुरीतियों पर यह सामुहिक विवाह कार्यक्रम एक प्रहार है। आवश्यकता है कि समाज ऐसे ही सादगी भरे कार्यक्रम में परिणय सुत्र में बंधे और दहेज प्रथा तथा बेटियों को बोझ समझने की सोच से उबरकर, हम आगे बढ़ सके तथा बेटियों को समाज में उनको उचित स्थान दे सकें, यही मुख्यमंत्री जी की मंशा है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होने इस कार्यक्रम हेतु अपना मूल्यवान समय दिया। कार्यक्रम के अन्त मे जिलाधिकारी ने समस्त नव विवाहित जोड़ो, उनके परिजनो, उपस्थित आम नागरिकों, अधिकारी/कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन करने के सम्बन्ध मे शपथ दिलाई। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ो को उनके सुखमय जीवन की मंगल कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पूर्व पिछड़ावर्ग उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, जिला विकास अधिकारी राजेश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुजीत मिश्रा, जिला दिव्यांग अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। आभार मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता एंव कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र ने किया।

Views: 218

Leave a Reply