अभियुक्त गिरफ्तार, असलहा बरामद 

गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व शातिर लुटेरा को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हरिजन बस्ती ग्राम मलिकपुरा जाने वाली सड़क ग्राम मलिकपुरा के पास से लूटेरा/हिस्ट्रीशीटर अमित कुमार पुत्र श्रीनिवास राम ग्राम मलिकपुरा थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर को अवैध तमंचा .315 बोर व तीन जिन्दा कारतूस के साथ समय करीब 18.35 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध चार अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमकार तिवारी तथा आरक्षी गण मनोज कुमार, आकाश सिंह अम्बुज मिश्रा, फूलशाह तथा रमेशचन्द्र थाना भांवरकोल गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply