पन्द्रह हजार रुपए का इनामियां वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अवैध शराब कारोबार व अवैध शस्त्र से संबंधित विभिन्न घटनाओं में शामिल शातिर अपराधी व गैंगस्टर का वांछित पन्द्रह हजार रुपए के इनामियां अभियुक्त को खानपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम ने बिहारीगंज डगरा के पास चेकिंग के दौरान गैगेस्टर एक्ट के वांछित तथा पन्द्रह हजार रुपए के अपराधी युधिष्ठिर यादव पुत्र श्रवण कुमार यादव निवासी ग्राम सिंहपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को अलसुबह अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके उपर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक फूलचन्द पाण्डेय चौकी प्रभारी सिधौना थाना खानपुर जनपद गाजीपुर, आरक्षी प्रद्युमन सिंह, विनय कुमार, अंकित कुमार तथा राजेश कुमार थाना खानपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply