पंचांग व राशिफल – 26 अक्टूबर 2022

पंचांग व राशिफल – 26 अक्टूबर 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि प्रतिपदा 14:42 तक
नक्षत्र स्वाती 13:24 तक
करण बव 14:42 तक,बालव25:46 तक
वार बुधवार
योग प्रीति 10:08 तक
सूर्योदय 06:00
सूर्यास्त 17:19
चंद्रमा तुला
राहुकाल 12:10−13:36
शुभ मुहूर्त अभिजीत नहीं है

राशिफल
मेष
आज का दिन लाभदायक है। अपनी दिनचर्या में बदलाव करते हुए अपने रुके हुए कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बन सकती है। शिक्षा संबंधित परेशानी बन सकती है। आज आप सतर्क रहें अन्यथा गलती के लिए शर्मिन्दा होना पड़ सकता है।

वृष
आज का दिन व्ययकारी है। आज अपने व्यय पर नियंत्रण रखें। छात्र अपनी खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सफलता के उच्च स्तर पर पहुंच सकते हैं। कार्य क्षेत्र परिवर्तन के प्रबल योग हैं। अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखें।

मिथुन
आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में मनमाफिक कार्य न मिलने से मन परेशान रहेगा। जोखिम भरे कार्यों के करने से लाभ मिलने के योग हैं। दूसरे की सलाह अवश्य सुनें, पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है।

कर्क
आज के दिन कार्य को पूरा करने की कोशिश करें। परिवार का साथ रहेगा। अनावश्यक मामलों में हस्तक्षेप न करें और अपने कार्यों पर ध्यान केन्द्रित करें। धार्मिक यात्रा के योग हैं। व्यर्थ की बातों से दूर रहना हितकर होगा। तनाव से मुक्ति के लिए शान्त रहें।

सिंह
आज के दिन अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें। अच्छे कार्यों के लिए आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहेगा। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कन्या
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे।
नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापारियों के लिए समय मेहनत भरा रहेगा। आपको फायदा मिलने से आपको प्रसन्नता मिलेगी। परिवार की सलाह लाभकारी होगी और आपका मानसिक तनाव भी कम रहेगा।

तुला
आज रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।जो भी निर्णय करें काफी सोच समझ कर करें‌। आत्मविश्वास बनाए रखें। परिवार के साथ उचित निर्णय लेना हितकर रहेगा। दोस्तों के साथ घुमने का अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक
आज स्वास्थ्य कै लेकर तनाव हो सकता है। अपने खानपान के मामलों में सावधानी बरतें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।किसी की बात सुनते समय उसे ध्यान से सुनें। पारिवारिक समस्या को आप सुलझाइए लाभ होगा। आर्थिक मामले हित में रहेंगे।क

धनु
आज का दिन अच्छा है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपकी रुकी योजना के फिर से शुरू होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। कोई भी निर्णय वरिष्ठजनों के सहयोग से सोच समझकर ही करें। परिवार के प्रति नरमी बरतें।

मकर
आज का दिन सामान्य फलकारक होगा। आपको अपने मामले में सावधानी बरतना होगा। आप कोई भी निर्णय करने से पहले वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह अवश्य लें, अन्यथा तनाव हो सकता है। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है।

कुम्भ
आज धार्मिक कार्य में रुचि रहेगी। परिजनों की बातों को सुनने समझने का प्रयास किया जाना चाहिए। कार्य को दूसरे पर या कल के लिए टालना उचित नहीं िसी पर भरोसा बहुत सोच समझकर ही करें। उधारी धन वापस मिल सकता है।

मीन
आज के दिन व्यस्तता रहेगी। आज आप संयम के साथ अपने कार्य को पूरा करें,जल्दबाजी से हानि हो सकती है। आपको सच बोलना होगा जिससे लाभ अवश्य होगा। शारीरिक समस्या हो सकती है। किसी सम्पत्ति को खरीदने का मौका मिल सकता है।

Visits: 439

Leave a Reply