पंचांग व राशिफल – 23 अक्टूबर 2022

पंचांग व राशिफल – 23 अक्टूबर 2022
पंचांग
विक्रमी संवत 2079
शक सम्वत 1944
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी 14:34 तक
करण वणिज 18:03 तक,विष्टि 29:49 तक
वार रविवार
योग ऐन्द्र 16:06 तक
सूर्योदय 05:58
सूयास्त 17: 22
चंद्रमा तुला
राहुकाल 16:28−17:53
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:43 − 12:27

राशिफल
मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा। निवेश खुब सोच समझकर ही करें, अन्यथा धनहानि हो सकती है। अपनी मेहनत से कमाये धन को समझदारी से खर्च करें। खरीददारी पर धन खर्च होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में भावनाओं को स्थान दें।

वृषभ
आज का दिन अनुकूल रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। खानपान में सावधानी आवश्यक है।

मिथुन
किसी विशेष गोपनीय जानकारी को हर लोगों के सामने प्रकट करना ठीक नहीं है। घर के तनावपूर्ण वातावरण से बाहर निकलें और शान्त वातावरण का आनन्द लें। अवरोधित धन प्राप्त होने के योग हैं। सोच विचार कर किया गया निवेश लाभदाई रहेगा।

कर्क
आप मन में प्रसन्नता रहेगी। शारीरिक ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना रहेगा। आप अपने रुके कार्यों को मनोयोग से पूरा करें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए धन खर्च करना वुद्धिमानी नहीं है। माता की बीमारी परेशानी पैदा कर सकती है। सतर्कता आवश्यक है।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बड़ों का सहयोग लेने का प्रयास हितकर रहेगा। सकारात्मक सोच के साथ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या
आज मन प्रसन्न रहेगा। निर्धारित कार्य पूर्ण होंगे। आज जापको परिजनों का साथ मिलेगा।आपके व्यावसायिक संबंध लाभकारी होंगे। व्यापार में लाभदायक बड़े सौदे मिलने की संभावना है। वाणी की मधुरता से आगे चलकर काफी लाभ होगा।

तुला
आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी। स्वास्थ्य के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। समय कभी लौटकर नहीं आता इसका ध्यान रखें और अपनी आदत बदलें। अपने अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आज धन लाभ के योग हैं। आज आपको परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिजनों के लिए समय निकाल कर उनके साथ भी समय बिताना चाहिए।

धनु
आज आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रबल योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। निवेश अच्छी तरह से सोच समझकर करें। आज व्यवसायिक यात्रा हो सकती है। परिजनों के साथ भी समय व्यतीत करें। अनावश्यक तनाव व खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मकर
आज अपने कार्यों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। योग से आपको परेशानियों में लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। अपने निजी जीवन में कटुता को स्थान न दें और दूसरों के हस्तक्षेप पर रोक लगायें।

कुंभ
आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा और आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। किसी बुजुर्ग की सलाह से समस्या का समाधान होगा। जिज्ञासा से नई चीजें सीखने में मदद मिलेगी।

मीन
आज कुछ नया करने की इच्छा बलवती होगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। यदि आपकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, तो आप विश्वसनीय लोगों की मदद ले सकते हैं। नए वाहन के योग बन रहे हैं। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

Visits: 404

Leave a Reply