पंचांग व राशिफल -22 अक्टूबर 2022

पंचांग व राशिफल -22 अक्टूबर 2022
पंचांग
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी 18:02 तक
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी 13:50 तक
करण तैतिल 18:02 तक, गर 30:08 तक
वार शनिवार
योग ब्रह्म 17:12 तक
सूर्योदय 05:58
सूर्यास्त 17:22
चंद्रमा तुला
राहुकाल 09:19−10:45
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:43 − 12:27

राशिफल
मेष
कार्य में व्यस्तता के बावजूद संयम रहकर प्रसन्नता का अनुभव करना चाहिए। पारिवारिक व्यस्तता के साथ परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। धर्म में आस्था और श्रद्धा बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। वार्तालाप में कटू वचनों से बचने का प्रयास करें।

वृष
मेहनत की सफलता प्राप्त करने का योग है। परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। भवन व वस्त्र पर खर्च होगा।परिवार का माहौल धार्मिक बना रहेगा। आशा-निराशा के उपापोह में बने रहेंगे। बदलते मौसम में सतर्कता अवश्य है।

मिथुन
त्योहार के बीच क्रोधावेश से बचें और वाणी में संतुलन बनाए रखें। परिवार में शान्ति बनाने का प्रयास करें। अपनों के सहयोग से धनलाभ हो सकता है। कार्य परिवर्तन के अवसर आ सकते हैं। खानपान व व्यवस्था पर व्यय होगी।
परिजनों का सहयोग मिलेगा।

कर्क
मानसिक तनाव को स्वयं पर हावी न होने दें।
अनावश्यक विवादों से बचें और धर्माचरण का पालन करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य प्रति सचेत रहें। माता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह
आज संयमित रहने का दिन है। आज अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में कटू बचनों से बचना चाहिए। पिता से लाभ मिल सकता है। शैक्षणिक कार्यों में सफलता सफलता हासिल होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या
आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा से मन में प्रसन्नता होगी। किसी बात को लेकर मन अशान्त भी हो सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखकर समस्या के निराकरण करना आवश्यक है।

तुला
आज के दिन संयत रहें। परिवार का साथ मिलने से कार्य विस्तार हेतु निवेश कर सकते हैं। उतर-चढ़ाव का भाव बना रहेगा। स्वभाव में में नम्रता रखने से तनाव में कमी आयेगी। त्योहार के चलते ख़र्च की अधिकता रहेगी। आय के नये स्रोत बन सकते हैं।

वृश्चिक
आज मन अनमना हो सकता है। बातचीत में में सन्तुलन और भाषा पर ध्यान दें। सन्तान से सुखद समाचार मिल सकता है। आय में वृद्धि के साथ खर्च की अधिकता हो सकती है। लाभ के लिए परिश्रम अधिक करना होगा। क्रोध एवं आवेश से बचें।

धनु
आज का दिन शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।आत्मसंयत रहते हुए क्रोध पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक भाव आने से मन में उत्साह की कमी होगी। आत्मविश्वास बनाए रखने की कोशिश करें। त्योहार का भरपूर आनंद मिलेगा और परिवार में पूछ परख बढ़ेगी।

मकर
आज आत्मविश्वास के बावजूद धैर्यशीलता में कमी तथा कार्य में प्रगति के योग हैं। वस्त्र आदि पर खर्च होगा। मानसिक कठिनाइयों से पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट में फेरबदल आवश्यक होगा।

कुंभ
आज का दिन सामान्य फलकारक होगा। अपने उपर परेशानियों को हावी न होने दें। उदारता अच्छा है परन्तु इसका नाजायज किसी को न उठाने दें। कभी दूसरे की बातों पर भी अमल करना हितकर होगा। मनमुटाव व आपसी मतभेद से बचें। अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।

मीन
अपनी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए मन के नकारात्मक भावों को दुर करें।थके शरीर और मन को आराम दें। अपनी क्षमता को पहचानते हुए उसके अनुसार कार्य करने से मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में लगने से मानसिक शांति मिलेगी।सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

Visits: 357

Leave a Reply