मूर्ति विसर्जन हेतु बनाये जा रहे अस्थाई तालाबों तथा रावण दहन कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी तथा पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने दशहरा त्यौहार पर, नदियों के पानी को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से, रजागंज गंगा पुल के पास मूर्ति विसर्जन के लिए निर्मित अस्थायी तालाबों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंनें निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। गया।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने दशहरा त्यौहार पर रामलीला मैदान,लंका में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

Visits: 381

Leave a Reply