अवैध असलहे संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। नोनहारा थाना पुलिस द्वारा नाजायज तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के उपर आठ मुकदमें दर्ज हैं।
पुलिस टीम शान्ति व्यवस्था और क्षेत्र भ्रमण के दरम्यान रात में बबुरीबन चट्टी पर पहुंची तो पुलिस बल द्वारा मोटरसाइकिल की रोशनी में देखा गया कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे मजार के पास खड़ा है। टीम ने जब मोटरसाइकिल रोककर उसे टोका तो वह पुलिस को देखकर कासिमाबाद रोड पर महेशपुर की तरफ भागने लगा जिसे दौड़कर समय करीब 21:45 बजे बौरी पुल के पास पकड़ लिया गया। जामा तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त सेराज खान पुत्र मंसूर खान निवासी ग्राम नोनहरा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर का निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर कर दिया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनन्दीदीन तथा आरक्षी सोनू गौड़ व सतेन्द्र गौड़ शामिल रहे।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply