चोरी की दो बैट्री संग तीन गिरफ्तार

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना पुलिस द्वारा अचोरी की दो ई- रिक्शा बैट्री के साथ एक अभियुक्त व दो बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान क्षेत्र के भभसी डेरा मोड़ नवली से शुक्रवार को समय 06.35 बजे अभियुक्त इबरार पुत्र असगर निवासी ग्राम उतरौली थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर व दो बाल अपचारी के कब्जे से चोरी की दो ई- रिक्शा बैट्री तथा अन्य मुकदमें से सम्बन्धित चोरी गयी बैट्री के बिक्री का 300 रुपया अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त व बाल अपचारियों के विरुद्ध विधिक कानूनी कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष प्रशान्त चौधरी, उपनिरीक्षक शहीर सिद्दीकी, मुख्य आरक्षी रुद्र प्रताप दूबे तथा आरक्षी सौरभ यादव व सत्येन्द्र कुमार शामिल रहे।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply