त्योहार के मद्देनजर डीएम व एसपी ने की बैठक

गाजीपुर। आगामी त्यौहार के मद्देनजर सदर नौ कोतवाली परिसर में गाजीपुर जनपद के व्यापार मंडल के विभिन्न पदाधिकारियों तथा दुर्गा पूजा त्यौहार पर मूर्ति स्थापित करने वाले आयोजकों के साथ जिलाधिकारी सुश्री आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे द्वारा बैठक की गयी। बैठक में आयोजकों द्वारा इस दुर्गा पूजा त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण व आम जनमानस की सहूलियत को ध्यान में रखकर आयोजित करने का आग्रह किया गया। अधिकारी द्वय ने आयोजकों से उनकी समस्याओं को सुना तथा उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply