हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने में कई चुनौतियां हैं – डॉ. मधुसूदन मिश्र

गाज़ीपुर। स्वामी साहजानंद महाविद्यालय में हिन्दी दिवस समारोह सम्पन्न हुआ। हिंदी विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो (डॉ) राम नगीना सिंह यादव ने कहा कि हमारे भारत के लिए यह समृद्धि की बात है कि हम बहुभाषी देश हैं। हिंदी हमारी राजभाषा है। यह और भी अच्छा है कि हिन्दी बोलने वालों की संख्या भारी मात्रा में है। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो अजय राय ने कहा कि भाषाओं का आपस में कोई विवाद नहीं है बल्कि भाषाएं एक दूसरे को समृद्ध करती हैं। यहां तक कि भारत की विभिन्न भाषाओ ने भी हिंदी की श्री वृद्धि में योगदान किया है।

       हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ मधुसूदन मिश्र ने कहा कि हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने में अभी बहुत चुनौतियां हैं जिसे युवा पीढ़ी को स्वीकार करना होगा। राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कृष्णा नंद चतुर्वेदी ने भाषाई विवाद के आलोक और राजनीतिक परिदृश्य में हिन्दी की दशा और दिशा पर अपनी बातें कहीं। इसके अलावा राजेश गुप्ता,  सुरेश कुमार प्रजापति, डॉ अभय मालवीय, डॉ नर नारायण राय ने भी हिन्दी साहित्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के लिए प्राचार्य प्रो (डॉ) वी के राय ने अपना शुभकामना संदेश प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राकेश पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में डॉ विलोक सिंह,  सन्ने सिंह,  कुशल पाल यादव, तूलिका श्रीवास्तव, डॉ कंचन सिंह, डॉ प्रियंका यादव, डॉ विभा राय, अजय सिंह,  संजय कुमार,  कृष्ण कांत दुबे, विनय चौहान आदि शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Visits: 91

Leave a Reply