निरीक्षण में चाक चौबंद मिली कारागार की व्यवस्था

महराजगंज। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉo उमेश शर्मा के दिशा निर्देशन में प्रांतीय सहायक सचिव मयंक कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को उत्तर प्रदेश समिति के सदस्यों द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के कारागार व्यवस्था सुदृढ़ पायी गयी। कारागार में कुल बंदियों की संख्या 580 के सापेक्ष 996 बंदी पाये गये। महिला कैदियों की संख्या 70, बच्चों की संख्या 45 तथा विदेशी बंदियों की संख्या 9 है। कारागार में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे कार्य करते पाये गये। अस्पताल की क्षमता 25 शय्या की है। समिति के सदस्यों द्वारा अस्पताल में भर्ती कुछ कैदियों से वार्ता की गई, जिन्होंने अस्पताल की व्यवस्था पर सन्तोष जताया। कैदियों के खानपान की व्यवस्था में बताया गया कि जेल में भोजन निरुद्ध कैदियों द्वारा ही बनाया जाता है, जेल में एक रोटी मेकर एवं 6 बड़े हॉटबॉक्स है जिसका उपयोग सब्जी को गर्म रखने के लिए लिए किया जाता है।
जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि कैदियों कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा जाता है। कैदियों के मुलाकातियों की, सघन जांचोपरांत ही मुलाकात करायी जाती है। पैंतीस हेक्टेयर भूमि में फैले जेल में, पेय जल हेतु 3000 लीटर का आर ओ प्लांट लगा हुआ है।कैदियों के भोजन के लिए जेल में उगाई सब्जी ही भोजन में प्रयुक्त होती है। पर्यावरण सुरक्षा हेतु जेल के वृहद वृक्षारोपण और स्वच्छ वातावरण पाया गया।
निरीक्षण के उपरांत प्रांतीय सहायक सचिव मयंक सिंह ने बताया गया कि उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति जेल मैनुअल के अंतर्गत काम करती है। इसके मुख्य संरक्षक माननीय राज्यपाल होते हैं। यह संस्था नारी सुधार, बाल सुधार, जेल में खानपान व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर जेल का निरीक्षण कर शासन को रिपोर्ट प्रेषित करती है। निरीक्षण करने में मुख्य रूप से मंडल सचिव गोरखपुर राज सिंह, पुलिस पब्लिक समन्वयक अमित यादव, दीपक अग्रवाल तथा अंकित पांडेय आदि प्रमुख रहे।

Visits: 281

Leave a Reply