गोली मारकर दम्पत्ति को लूटने का प्रयास असफल, गोली से घायल महिला अस्पताल में भर्ती

गाजीपुर। हौसला बुलन्द बाइक सवार लूटेरों ने दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार दम्पत्ति को लूटने का प्रयास किया। पीछा कर रहे लूटेरों ने
सुनसान जगह देखकर ओवरटेक करते हुए पति पर चोट कर उसे लहुलुहान कर दिया और विरोध करने पर महिला को गोली मार दी जो उसके पेट में लग गयी।
बताया गया है कि भुडकुडा थाना क्षेत्र के झोटना गांव निवासी संदीप कुमार लगभग 3 वर्ष बाद सऊदी अरब से कमाकर तीन दिन पहले घर आया है। सोमवार की दोपहर वह खरीदारी करने हेतु अपनी पत्नी कंचन देवी के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। घर से लगभग 3 किलोमीटर दूर सलेमपुर बधाई चट्टी से लगभग 200 मीटर पहले, पीछे से आये मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा ओवरटेक कर उन्हें रोका तथा संदीप कुमार के सिर में चोट मार कर घायल कर दिया। कंचन देवी द्वारा विरोध करने पर उसे गोली मार दी। उनकी चीख पुकार सुनकर और लोगों को आते देखकर हमलावर मौके से भाग निकले।
घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा घायल उपरोक्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर ले जाया गया। जहां से डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात जनपद वाराणसी हेतु रेफर किया गया। स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा आभूषण एवं रुपए की छिनैती किए जाने को लेकर घटना के घटित होने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। लोगों द्वारा बताया गया कि कंचन देवी द्वारा पहने गए आभूषणों की छिनौती बदमाश नहीं कर पाए हैं।

Visits: 238

Leave a Reply