वांछित हिस्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के राडार पर
गाजीपुर। थाना बहरियाबाद क्षेत्र अन्तर्गत हत्या के इरादे से किये गये अपहरण के नामजद हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गतिविधियो तथा अपराध पर अंकुश लगाने के तहत आदेश के अनुपालन में, बहरियाबाद थाना टीम ने मुखबिर की सूचना पर, थाने पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित हिस्ट्रीशीटर जय प्रकाश सिंह पुत्र स्व0 कपिल देव सिंह निवासी ग्राम बेलहरा थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को हाजीपुर तिराहा के पास गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष
संदीप कुमार तथा आरक्षी राम कृष्ण सिंह व राजन यादव शामिल रहे।
Views: 14









