अवैध गांजे संग अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर। नोनहरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एक अभियुक्त को 1.3 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
बताते चलें कि अटवा मोड़ चौकी टीम ने
रविवार को मुहम्मदाबाद से गाजीपुर जाने वाले मार्ग पर ग्राम शहबाजकुली से अभियुक्त शिबु नोनिया पुत्र रुपन नोनिया निवासी ग्राम तिनपहाड़ थाना तिनपहाड़ जनपद साहेबगंज झारखण्ड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप दुबे, मुख्य आरक्षी सोबरन यादव तथा आरक्षी सूरज सिंह शामिल रहे।
Visits: 116