“वेद और हमारा जीवन” का विमोचन 28 अगस्त को

गाजीपुर। वरिष्ठ कथाकार रामावतार की पुस्तक “वेद और हमारा जीवन” का विमोचन 28 अगस्त 2022 दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे से डीएवी इंटर कॉलेज के सभाकक्ष में आयोजित है। उक्त जानकारी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ गजाधर शर्मा गंगेश ने दी है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश हिंदी साहित्य संस्थान लखनऊ द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार रामावतार को गुलाब राय पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा भी की जा चुकी है। यह पुरस्कार उन्हें उनकी पुस्तक “वेद और हमारा जीवन” पर दिया गया है। इसके लिए उन्हें चालीस हजार रुपये की धन राशि प्रदान की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि रामावतार गाजीपुर सदर क्षेत्र के सुखदेवपुर ग्राम के निवासी हैं। इनके अट्ठारह उपन्यास और छह कहानी संग्रह के साथ अब तक 39 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। अन्य पुस्तकें निबंध, संस्मरण, आलोचना और साक्षात्कार से सम्बन्धित हैं। आपने अपने कथा साहित्य में समकालीन यथार्थ को हर संभव आयाम से देखने और दिखाने का प्रयास किया है। आप दिल्ली से प्रकाशित प्रगतिशील हिंदी दैनिक जनयुग में 10 वर्षों तक उप संपादक के पद पर काम कर चुके हैं और प्रख्यात कथाकार जैनेंद्र कुमार की वैचारिक पाक्षिक पत्रिका कल्प का संपादन भी कर चुके हैं।

Visits: 87

Leave a Reply