पोस्टर प्रतियोगिता 28 अगस्त को

गाजीपुर। शारदा ज्योति समाज परिवार गाजीपुर के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन पोस्टर प्रतियोगिता शीर्षक “स्वतंत्रता एवं दायित्व” आगामी 28 अगस्त 2022 दिन रविवार को लुर्दस कान्वेंट बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर में प्रातः10-00 बजे से 11-30 तक होगी।
सचिव दिनेश्वर दयाल श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए प्रतिभागियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। सम्बन्धित प्रतिभागी अपना आवेदन पत्र जमा करनेवाले केन्द्र से ये सम्पर्क कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें। परीक्षा भवन में बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
Views: 7
Advertisements








