गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के चुनाव हेतु तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के आम चुनाव के नामांकन दाखिला के प्रथम दिन सोमवार को तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र चुनाव समिति को सौंपा। दाखिल किए गये नामांकन पत्रों में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सूर्यवीर सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक कुमार सिंह तथा महामंत्री पद के लिए देवव्रत विश्वकर्मा ने अपना नामांकन अपने प्रस्तावक और अनुमोदक के साथ उपस्थित होकर जमा किया। कल मंगलवार 23 अगस्त नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है।


बताते चलें कि चुनाव काफी दिलचस्प लग रहा है। कार्यालय पर दिन भर गहमा गहमी बनी रही। प्रत्याशीगण मतदाता पत्रकारों को अपने पक्ष में मतदान के लिए आग्रह करते रहे। पत्रकारों के चुनाव को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों व संगठनों में भी उत्सुकता बनी रही। चुनाव सम्पन्न कराने हेतु संरक्षक अशोक श्रीवास्तव के साथ चुनाव अधिकारी के रुप में डा.ए.के. राय, दुर्गविजय सिंह, शिवकुमार तथा आशुतोष त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply