लोक अदालत के सदस्य बनने हेतु आवेदन आमंत्रित

गाजीपुर। स्थायी लोक अदालत के सदस्य पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है। उक्त पद के लिए आवेदनकर्ता निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन समस्त औपचारिताओं को पूर्ण करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर में विज्ञापन की तिथि से 30 दिवस के अन्दर व्यक्तिगत/डाक द्वारा जमा कर सकते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की
पूर्ण कालिक सचिव ने बताया कि आवेदन पत्र का प्रारूप जनपद न्यायालय, गाजीपुर की वेबसाईट https://districts.ecourts.gov.in/ghazipur से प्राप्त किया जा सकता है।


Views: 4


Leave a Reply