श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश 19अगस्त को
लखनऊ। उ प्र सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवकाश में परिवर्तन किया है। अब यह अवकाश उन्नीस अगस्त को दिया गया है। इसके लिए शासन द्वारा नया आदेश जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग संख्या-499 / तीन-2022-39 (2) / 2016 लखनऊः दिनाँक 17 अगस्त, 2022 को विज्ञप्ति द्वारा वर्ष 2022 हेतु घोषित अवकाशों में दिनाँक 18 अगस्त, 2022 (गुरूवार) को जन्माष्टमी को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 19 अगस्त, 2022 को मनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का त्योहार दिनाँक 18 अगस्त, 2022 (गुरूवार) के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त, 2022 (शुक्रवार) को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त निर्णय के आलोक में जन्माष्टमी के त्योहार हेतु दिनाँक 18 अगस्त, 2022 के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त, 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। देखें आदेश
Hits: 281