इलाज के लिए गयी महिला का शव नहर से बरामद

गाजीपुर। पति के साथ इलाज कराने गयी महिला की नहर में डूबकर हुई मौत के दूसरे दिन शनिवार को महिला का शव नहर में काफी दूर मिला।
यह घटना सैदपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हसनपुर डगरा की है। सादात थाना क्षेत्र के शम्भूपूर मंगारी निवासी रामपलट यादव अपनी पत्नी उर्मिला देवी (55वर्ष) के साथ शुक्रवार को हसनपुर डगरा स्थित चिकित्सक के यहां दवा लेने गये थे। मानसिक रुप से अस्वस्थ महिला नहर में गिर गयी और फिर उसका का कुछ पता नहीं लगा। घटना के दूसरे दिन शनिवार को पिपनार-बौरवां के पास नहर के पानी में शव पाया गया। नहर के पानी में महिला का शव मिलने की सूचना पर पहुंची सैदपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला की शिनाख्त उर्मिला देवी के रूप में किया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Views: 12

Advertisements

Leave a Reply