विशाल तिरंगा यात्रा में मंंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने की शिरकत

संकल्प लेना है जातिवाद को छोड़ेंगे, तोड़ेंगे और खुद को राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे

गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के क्रम में भाजपा द्वारा शादियाबाद चौक से यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उ प्र सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें सोचने की जरूरत है कि क्या कारण रहा कि एक बार नहीं बल्कि कई कई बार हमारे देश को कभी तैमूर और गजनी जैसे आतातायियों ने लूटा है। कभी मुगलों तो कभी अंग्रेजों ने हमें गुलाम बनाया। राष्ट्र के प्रति समर्पण करते हुए हम सभी 135 करोड़ जनता को देश की रक्षा में रत रहना होगा। कश्मीर से कन्या कुमारी तक पूरा देश एक है हमारी सोच में यह होना चाहिए यह देश मेरा है और इसका रक्षक मै हूँ। उन्होंने कहा कि हमारा देश हर चुनौती का सामना करने मे पुरी तरह से सक्षम है। बस हमे संकल्प लेना है देश के अंदर हम जातिवाद को छोड़ेंगे, तोड़ेंगे और खुद को राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि 13 से 15 अगस्त को हम आजादी के 75 वीं वर्षगांठ अवसर पर अमृत महोत्सव मे हर घर पर सम्मान पूर्वक आदर के साथ तिरंगा (राष्ट्रध्वज) लहराएंगे। मनिहारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र सिंह ने सबके प्रति आभार प्रकट किया।
यात्रा का शुभारंभ शादियाबाद चौक स्थित केन्द्रीय पुलिस बल के शहीद हवलदार जगपत राम के आदमकद प्रतिमा पर मा मंत्री रविन्द्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,योगेंद्र सिंह,डा केदारनाथ सिंह, दयाशंकर पांडेय द्वारा माल्यार्पण कर और हरी झंडी दिखाकर किया गया।
तिरंगा यात्रा के साथ पुलिस की गाड़ियो के अतिरिक्त खुले ढाले की गाडी पर यात्रा के साथ साथ मंत्री रविन्द्र जायसवाल और भाजपा पदाधिकारी चल रहे थे। लगभग दो हजार से ज्यादा मोटर साईकिल पर सवार युवा राष्ट्रभावना से ओत प्रोत देश भक्ति गानों पर झूमते हुए भारत माता की जय,वंदेमातरम् के नारे लगा रहे थे।

शादियाबाद से शुरु होकर यह तिरंगा यात्रा कटघरा, सुजनीपुर, रसूलपुर, छतमा, कटया, चौरा,झुलनियां मोड़, इन्द्रपुर छिड़ी, गोपपुर, सरायगोकुल होते बुजुर्गा, पहितिया, हंसराजपुर से मनिहारी ब्लाक तक लगभग 20 किमी की यात्रा लगभग 3 घंटे मे पूर्ण हुई। यात्रा मे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, जिला मंत्री सुरेश बिंद,डा मुराहू राजभर,प्रधान संघ अध्यक्ष अंशू सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अविनाश सिंह,खरभू चौहान, राकेश कुशवाहा,भूपेन्द्र सिंह झब्बू,ओमकार सिंह,रविंद्र यादव, विजय सिंह,विरेन्द्र चौहान,शिवानन्द सिंह मुन्ना, चंद्रकांत सिंह,प्रदीप सिंह,सकलदीप गुप्ता, मोनू तिवारी, सुशील सिंह, संदीप सिंह मंटू, गोविंद निषाद,भानु जायसवाल, संतोष सिंह, रविंद्र जायसवाल, मयंक जायसवाल, अजय विश्वकर्मा सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित भाजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Visits: 94

Leave a Reply