जन जन में देश प्रेम की भावना जागृत करता है राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

गाजीपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क धामूपुर से आरंभ हुई यात्रा अमारी गेट, जलालाबाद चौराहा होते हुए किसान आंदोलन के जनक स्वामी सहजानंद सरस्वती की दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित प्रतिमा तक जन जागरण हेतु निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान एक तरफ जहां मोटर साइकिलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहर रहा था था तो वहीं दूसरी तरफ लोगों के हाथों में भी राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। यात्रा में शामिल भारत माता की जय, बंदे मातरम और वीर शहीदों के सम्मान में गगनभेदी नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों में राष्ट्र के प्रति काफी उत्साह और जोश साफ दिख रहा था। तिरंगा यात्रा की शुरुआत करते हुए जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज मिश्रा ने कहा कि हमारा देश भारत अंग्रेजों का गुलाम था और वीर शहीदों के बलिदान और महापुरुषों के सूझबूझ के बल पर अपना देश भारत 15 अगस्त सन 1947 को आजाद हुआ। देश को आजाद कराने में अनेक वीर शहीदों ने अपनी कुर्बानियां दी। माताओं-बहनों को भी तमाम प्रकार की यातनाओं का सामना करना पड़ा था। लंबे संघर्षों के बाद अपना देश आजाद हुआ। गुलामी के समय अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अंग्रेजी अत्याचार अपने चरम पर था। देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो चुका है। अतः आज पूरा देश भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश को आजाद कराने में अपने वीर सपूतों और महापुरुषों के त्याग और तपस्या के बारे में देशवासियों को बताया जा रहा है। लंबे संघर्ष और त्याग तपस्या के बल पर ही अपना देश भारत अंग्रेजों के गुलामी से आजाद हुआ है।मंडल अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि तिरंगा अपने देश का राष्ट्रीय चिन्ह है। आजादी के बाद यह पहला ऐसा समय है कि हर घर घर तिरंगा फहरा कर आजादी के अम‌त महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके पूर्व सार्वजनिक स्थान पर 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही फहराया जाता रहा है। तिरंगा यात्रा में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरवन सिंह,डॉ विजय तिवारी,शिव कुमार कनौजिया,सुजीत राजभर, रविंद्र गोड़,रामजी वर्मा,चंदन राजभर,चंद्र कुमार पांडे,रूद्र प्रताप सिंह,अजय कुमार पांडेय, अनिल कुमार पांडेय,सुनील दुबे,अभिषेक चौबे, रामराज चौहान,देवेंद्र चौहान,अशोक चौहान, बैजनाथ राम, अरविंद कुमार,चंद्रजीत राम, बहादुर राम, अशोक यादव, हरकेश यादव,बृजेश यादव,पिंटू यादव,मंगरु यादव,विवेक यादव,मुलायम यादव, संदीप यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Visits: 158

Leave a Reply